CG NEWS : बलौदा बाजार जिले के सतनामी समाज के लोग सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किए, घेराव से पहले बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में इनका विरोध प्रदर्शन हुआ और अब या मामला प्रदेश भर से सतनाम समाज के लोगों विरोध में शामिल हुए है। जानकारी के मुताबिक गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सतनामी समाज प्रदर्शन किए है। देखते ही देखते प्रदर्शन आग में तब्दील हो गयी, जिसके बाद उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना हुए प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे हैं। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी तमाम गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। 3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
MP/CG