मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। एक ओर जहां कांग्रेस सत्ता वापसी के सपने देख रही है तो वहीं बीजेपी प्रदेश को अपने हाथ से निकालने नहीं देना चाहती। लेकिन अगर देखा जाए तो कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक में शानदार जीत हासिल की है जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी के हौसलें और बुलंद हो गए है। कांग्रेस मध्यप्रदेश में जीत हासिल करते के लिए नई रणनीति बना रही है।
अलग से वचन पत्र जारी करने पर विचार
मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महिलाओं के बाद अब युवाओं पर अपना पूरा फोकस जमा रही है। महिलाओं के बाद युवा वर्ग के लिए कांग्रेस युवाओं के लिए अलग से वचन पत्र जारी करने पर विचार कर रही है। वहीं युवाओं की समस्याओं को समझने की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस और NSUI को सौंपी गई है। दोनों ही मोर्चे युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझकर वचन पत्र में शामिल करने के लिए सुझाव देंगे।युवाओं के साथ इस सरकार ने छल किया
कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं के साथ इस सरकार ने गलत किया है। अब हम अपने मोर्चों के द्वारा युवाओं के बीच जाकर समस्याओं को निराकृत कैसे किया जाए। इस पर काम करेंगे। वहीं बीजेपी का कहना है कि इससे पहले भी कांग्रेस ने वचन पत्र में जनता से कई सारे वादे किए थे। लेकिन, उनको निभाने में कांग्रेस सफल नहीं हो पाई। हम अपने दृष्टि पत्र मे जनता के सभी वर्गों की समस्याओं का ध्यान रखेंगे।Read More: आज सीएम हाउस का किया जाएगा घेराव, कांग्रेस पटवारी परीक्षा को लेकर करेंगी आंदोलन
Comments (0)