एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत हुई। भगवा पार्टी ने सूबे की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें हासिल कीं, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस 66 सीटों पर ही सिमट गई। चुनाव जीतने के बाद अब BJP जहां प्रदेश का कौन मुख्यमंत्री होगा? इसको लेकर मंथन कर रही है। उधर, चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया है।
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, किसी भी चिप वाली मशीन में छेड़छाड़ संभव है।