मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अग्रदूत पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल से नागरिकों तक आसानी से योजनाओं की जानकारी पहुंच सकेंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने पोर्टल के माध्यम से लाड़ली बहनों को पहला मैसेज भेजा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पारदर्शिता के साथ नागरिकों तक पहुंच बनाने और लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी भेजने के लिए संचार क्रांति का भरपूर उपयोग कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग के अग्रदूत पोर्टल को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला मैसेज लाड़ली बहनों को भेजा। यह मैसेज सावन में रक्षाबंधन के शगुन के रूप में एक अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए अंतिरत करने संबंधी है।