मध्य प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची मंगलवार को जारी की गई है। इस सूची में 12 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। आज बुधवार को एक बार फिर नई सूची जारी होगी। ये बीजेपी जिला अध्यक्षों के नाम की चौथी सूची होगी, जिसमें शेष रहे 23 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल होंगे।
अब तक बीजेपी जिला अध्यक्षों की कुल 3 सूची जारी की गई हैं। पहली सूची रविवार देर रात जारी की गई थी। इस सूची में उज्जैन और विदिशा के दो जिला अध्यक्षों के नाम शामिल थे। दूसरी सूची सोमवार को जारी की गई इस सूची में 18 नाम शामिल थे। वहीं मंगलवार को जारी तीसरी सूची में 12 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। आज बुधवार को चौथी सूची जारी होगी। इसमें शेष बचे 23 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची मंगलवार को जारी की गई है। इस सूची में 12 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।