कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज शिवराज सिंह ने 53000 करोड़ की घोषणा कर दी है। झूठ बोलना है तो 53 लाख करोड़ का झूठ बोले। 18 साल से सरकार है,सिर्फ 21 लोगों को नौकरी दी और बोल रहे हैं कि एक लाख रोजगार दूंगा। शिवराज सिंह कहते हैं कि फिर से मेरी सरकार, आज जनता बोलती है ना बाबा ना बाबा।
युवा पीढ़ी को बूढ़ा बनाने की साजिश कर रहे है
55000 में डिप्लोमा के पेपर बिक रहे हैं। वह पेपर माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री पर छोड़े तीखे वार करते हुए कहा कि, शिवराज युवा पीढ़ी को बूढ़ा बनाने की साजिश कर रहे है, निकम्मा कर रहे हैं। भोपाल के हमिदीया अस्पताल को लेकर कहा कि, शिवराज की 18 साल से सरकार है पर 200 बेड के हामिडिया अस्पताल में सिर्फ एक फिजियोथेरेपिस्ट है।पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करिए शिवराज सिंह जी
आगे कहा कि, हजारों गर्ल्स स्कूल में टॉयलेट नहीं है, क्या शिवराज सिंह अपनी सगी भांजियों को इन स्कूल में भेजेंगे जिसमें टॉयलेट ना हो। पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करिए शिवराज सिंह जी। राजनीतिक नही तो कम से कम सामाजिक इंसान तो बन जाइए शिवराज सिंह जी।Read More: धान, ज्वार और बाजरा के किसानों के लिए राहत भरी खबर, 15 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
Comments (0)