छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव से पहले विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी बढ़ गई है।
वर्तमान में प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव हैं। इन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की काफी दिनों से चर्चा चल रही है।
गुरुवार को नामांकन, शुक्रवार को घोषणा
अब प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाम पांच से सात बजे तक नामांकन होगा। दूसरे दिन नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होगी।
प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े विशेष तौर पर शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।
सर्वसम्मति से नियुक्ति
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की सर्वसम्मति से शुक्रवार को घोषणा होगी। इससे पहले कयासों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव को पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनित करने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा नहीं होता है तो भाजपा ओबीसी पर दांव खेल सकती है।
इसके पीछे का तर्क है कि वर्तमान में प्रदेश की राजनीति नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर गरमाई हुई है।
Comments (0)