बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने सनातम धर्म पर विवादित बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोला था। बीजेपी नेत्री ने कहा कि, सनातन और बारत आदि और अनंत हैं। जो नेता सनातन धर्म पर सवाल खड़े कर रहे हैं वो कुबुद्धि हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि, षडयंत्र के तहत सनातन और हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। सनातन और हिंदू धर्म एक ही है।
कांग्रेस का इतिहास ही देश को बांटने का रहा है
बीजेपी नेत्री साध्वी प्रज्ञा ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस का इतिहास ही देश को बांटने या उन ताकतों का साथ देना रहा है, जो देश को बांटना चाहते हैं। देश का पहला पीएम कांग्रेस का खंडित भारत का था। कांग्रेस ने जानबूझकर हिंदू धर्म को जातियों में बांटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सनातन और हिंदू धर्म एक ही है। बाकी सब वर्ण और पंथ हैं। किसी के बांटने से सनातन धर्म कमजोर नहीं होगा।
शिवराज सिंह ने 18 साल तक मध्य प्रदेश में शासन चलाया है
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि, विपक्ष चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की ही जीत होगी। बीजेपी नेत्री ने आगे अपने बयान में सीएम शिवराज सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं, उन्होंने कहा था कि, मैं नहीं रहूंगा तो बहुत याद आऊंगा। उनके कहने का मतलब होगा उनके द्वारा किए गए कामों को लोग याद करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, सीएम शिवराज सिंह ने 18 साल तक मध्य प्रदेश में शासन चलाया है। बीजेपी एक कैडेट आधारित पार्टी है। शिवराज चाह रहे होंगे कि, कोई और नेता सामने आए और उनके काम को आगे बढ़ाए। लेकिन आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान को ही लेना है। लेकिन इतना तय है कि, मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से ज्यादा सीटकर आएगी।
दिग्विजय सिंह जीत ही नहीं सकते - साध्वी प्रज्ञा
वहीं कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, वो खुद एक हारे हुए नेता है। मध्य प्रदेश में वो लोकसभा चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं। वो हमारी पार्टी के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी को जमीन पर काम करने का अवसर देती है। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी अगर सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला ले रही है तो उसका फायदा मिलेगा। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान में आगे कहा कि, कमलनाथ या दिग्विजय कितनी भी कोशिश कर लें, मध्य प्रदेश में सरकार तो भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी।
Comments (0)