मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षियों द्वारा भाजपा नेताओं पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अब भाजपा की महिला मोर्चा मैदान में आ गई है। इसके लिए पूरी योजना के साथ महिला मोर्चा जमीन पर काम करेगा। प्रदेश भर से सोशल मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी रहीं शामिल। सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार की हुई समीक्षा।
बीजेपी ने हमेशा महिलाओं को उचित सम्मान दिया
मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच लगातार प्रदेश में बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में महिला मोर्चा सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि महिलाएं हमेशा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही मतदान करती हैं। बीजेपी ने हमेशा महिलाओं को उचित सम्मान दिया है। केवल शिवराज सरकार ही एक ऐसी पार्टी है। जिसने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है।सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहें
सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी सावले ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी महिला मोर्चा के वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहें। साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा और मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के पेज को फॉलो करें। विपक्षी दलों के नेताओं को तथ्यों के साथ झूठ का जवाब दें।Read More: प्रदेश भाजपा कार्यालय में मिनी कोर कमेटी की बैठक संपन्न
Comments (0)