मध्य प्रदेश के छह शिक्षक समेत देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। भारत में हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल डॉ. राधाकृष्णन की विरासत का सम्मान करता है, बल्कि देशभर के शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत को भी नमन करता है। इसी के तहत आज देश के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के छह शिक्षक भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के छह शिक्षक समेत देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।
Comments (0)