लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण में एमपी की 6 सीटों पर मतदान हो रहा है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी में वोटिंग हो रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने मतदान से पहले सपरिवार शिकारपुर के हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। जिसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने बूथ क्रमांक 17 शिकारपुर में मतदान किया।
कमलनाथ ने कहा कि, मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है। वो पिछले 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है कि, वे सच्चाई का साथ देंगे।