27 सितंबर को सागर में होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में देश-विदेश में स्थापित बुंदेलखंड के उद्योग घरानों के व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। अतिथि देवो भवः के तहत बुंदेलखंडी परंपरा के साथ देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों का स्वागत किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में समस्त राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर संदीप जीआर ने भूमि संबंधी सभी अनुमतियां 7 दिवस में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त एसडीएम भूमि संबंधी सभी अनुमतियां 7 दिवस में पूरी करें, जिससे उद्योगपतियों द्वारा 27 सितंबर को अपने उद्योग लगाने के लिए जो जमीन चिन्हित की जाएगी, उसकी अनुमति तत्काल प्रदान की जा सके।