मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने चित्रकूट को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए 750 करोड़ रुपये का DPR तैयार किया गया है। बता दें कि, विकास कार्यों के साथ ‘रामायण एक्सपीरियंस पार्क’ तैयार होगा, जिसमें श्रीराम की 151 फीट की प्रतिमा स्थापित आकर्षण और आस्था का केंद्र होगी। जानकारी के अनुसार, रामायण एक्सपीरियंस पार्क 80 एकड़ में बनाया जाएगा।
भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनेगी
आपको बता दें कि, राज्य सरकार की तरफ से चित्रकूट में रामायण एक्सपीरियंस पार्क भव्य बनाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए राजोला गांव में 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क तैयार होगा। इस पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनेगी। साथ में माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां भी होंगी।
आधुनिक तरीके से दिखाए जाएंगे रामायण के प्रसंग
चित्रकूट में रामायण पार्क भी बनाया जाएंगा, जिसमें थ्रीडी और फाइवडी एनिमेशन के साथ लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से रामायण की प्रमुख घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। इसके माध्यम से बालकांड, श्री राम विवाह, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और राम-रावण युद्ध जैसे प्रसंगों को आधुनिक तकनीक से प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं हनुमान धारा में 3750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 24 करोड़ से मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनेगा।
साधु-संतों के लिए बनेंगे आधुनिक कॉटेज
इसके साथ ही तपोभूमि में संतों के लिए अध्यात्म-ध्यान केंद्र भी अलग से तैयार किया जाएगा, जिसमें एक हजार साधु संतों के ठहरने की व्यवस्था होगी। जाकारी के अनुसार, सुविधायुक्त आधुनिक कॉटेज और सांस्कृतिक केंद्र भी तैयार किए जाएंगे। आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन व गोशाला भी होगी।
Comments (0)