उत्सव गुप्ता,भोपाल: राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। अब राजधानी भोपाल के बीसीएलएल बस में ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल भोपाल के 11 मिल इलाके में एक चलती सिटी बस में दो युवकों ने गुंडागर्दी की। फिल्मी स्टाइल में वे बस में चढ़े और ड्राइवर को लात-घुसों से पीटने लगे। इससे ड्राइवर को गंभीर चोंट आई हैं। युवकों ने ड्राइवर को बचाने आए यात्रियों को भी धमकाया। इससे उनमें दहशत फैल गई। वे इतने डर गए कि बसों से उतरकर भागने लगे। पूरी घटना बस में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। ड्राइवर के साथ मारपीट के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। हालांकि, रिकॉर्डिंग पहले ही सर्वर में सेव हो गई थी।
राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। अब राजधानी भोपाल के बीसीएलएल बस में ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल भोपाल के 11 मिल इलाके में एक चलती सिटी बस में दो युवकों ने गुंडागर्दी की।