Madhya Pradesh building: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का नया और भव्य भवन बनकर तैयार हो गया है। दिल्ली (Delhi) के चाणक्य पुरी में बने मध्य प्रदेश भवन (Madhya Pradesh building) में सुविधाएं किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं हैं। भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इस नए भवन का उद्घाटन 2 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) करेंगे। मध्य प्रदेश भवन में प्रदेश की कला संस्कृति की झलकियां भी दिखाई देंगी।
डेढ़ एकड़ में बना मध्य प्रदेश भवन
राजधानी दिल्ली में सबसे सुरक्षित चाणक्यपुरी इलाके में करीब डेढ़ एकड़ में बना मध्य प्रदेश भवन पांच सितारा होटल से कम नहीं है। नया भवन बनाने में करीब 150 करोड़ का खर्च आया है। मध्य प्रदेश का नया भवन पुराने से बिलकुल अलग है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में राज्य की संस्कृति, वन्यजीव, आदिवासी परम्परा, कला और राजनीतिक हस्तियों को चित्रों के द्वारा दर्शाया गया है। नये भवन में 104 कमरें हैं। इनमें 38 सामान्य और 66 डीलक्स रूम हैं। इसमें चार वीआईपी स्यूट भी हैं। मेहमानों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। नए भवन के कमरों में फ्रिज और टीवी भी लगाए गए हैं।
VIP लॉउंज और डाइनिंग रूम
वहीं नए मध्य प्रदेश भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था की गई है। नए भवन में 250 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम बनाया गया है। जबकि पुराने भवन में ऑडिटोरियम ही नहीं था। नए भवन के VIP लॉउंज और डाइनिंग रूम में एक साथ 35 लोग बैठ सकते हैं। पुराने भवन में ऐसी व्यवस्था नहीं हैं। सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोगों के बैठने का प्रबंध है।
प्रदेश की संस्कृति को दर्शाता
मध्य प्रदेश का नया भवन 6 फ्लोर का हैं। इसका हर फ्लोर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है। भवन के ग्राउंड फ्लोर में अंदर आते ही रिसेप्शन में महाकाल के दर्शन होंगे। थोड़ा आगे बढ़ते ही आजादी की लड़ाई में शहीद होने वालों मध्य प्रदेश के लोगों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसी तरह से एक फ्लोर पर कपड़ा उद्योग। एक फ्लोर पर आदिवासी कला वहीं एक फ्लोर पर मध्य प्रदेश के वन्य जीव और मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों को दिखाया गया है। नए भवन में बाहर से लेकर अंदर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा की छटा बिखरी हुई नजर आती है।
ये भी पढ़े- KYC process: बजट में इस पॉलिसी की हुई घोषणा, KYC प्रोसेस भी होगी आसान
Comments (0)