महाकाल लोक का पिछले साल 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। उसके बाद उन्होंने महाकाल लोक को श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया गया था। अब महाकाल लोक फेज-2 का काम भी करीबन पूरा हो गया है। सीएम शिवराज 5 अक्टूबर को महाकाल लोक के दूसरे फेज का लोकार्पण करेंगे। वे मंदिर के पीछे स्थित रूद्रसागर शिखर दर्शन स्थल पर करीब ढाई घंटे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ ही लोक कलाकारों के दल सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। अन्न क्षेत्र का लोकार्पण करने के बाद शिखर दर्शन सहित सभी कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
महाकाल लोक का पिछले साल 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। उसके बाद उन्होंने महाकाल लोक को श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया गया था।