Ajay Chandrakar: भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने क्रिकेट हेलमेट पहनकर एक जनसभा को संबोधित किया। उनके इस तरीके ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि भाजपा नेता ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान इसका कारण भी बताया।
पथराव के विरोध में पहना
बीजेपी नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, उन्होंने सुपेला में उन पर हुए पथराव के विरोध में इसे पहना था। उन्होंने कहा, ‘सुपेला में मुझ पर पत्थर फेंके गए थे, लेकिन पत्थरबाज यह भूल गए कि वे पत्थर सिर्फ मुझ पर नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों पर फेंक रहे थे। वहीं उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि उनकी पार्टी ने ‘देश को आजादी’ दी और पूछा था कि क्या भाजपा के किसी व्यक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम में इसी तरह का बलिदान दिया है?
कोई भी कांग्रेसी नहीं था
अजय चंद्रकार ने आगे कहा कि, किस कांग्रेसी नेता ने स्वतंत्रता संग्राम में शहादत प्राप्त की? जिन लोगों ने अपनी जान दे दी, उनमें कोई भी कांग्रेसी नहीं था। क्या खड़गे जी लाल लाजपत राय के अलावा एक व्यक्ति (कांग्रेस से संबंधित) का नाम ले सकते हैं, जो देश के लिए मर गया?”
कांग्रेस पर निशाना भी साधा
दरअसल, सोमवार को गदा चौक, सुपेला में कार्यक्रम हुआ था। इसमें पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, विजय जयसवाल और भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया शामिल थे। कार्यक्रम समापन के बाद जब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मीडिया से बात कह रहे थे, इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। इसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट लगी और बड़े नेता बाल-बाल बचे। भाजपा नेताओं ने इसके लिए कांग्रेस पर निशाना भी साधा।
ये भी पढ़े- CM Shivraj: शिवराज कैबिनेट में हुए अहम फैसले, प्रदेश में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक निकलेगी विकास यात्राएं
Comments (0)