ग्वालियर से आगरा के बाद तक हाईवे बनने के बाद अब एक फोरलेन हाईवे बनने जा रहा है। जो कि ग्वालियर से इटावा वाया भिंड निकलेगा। इस नए फोरलेन हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस हाईवे की दूरी मौजूदा हाईवे से 3 किलोमीटर कम 105 किलोमीटर होगी। इस नए हाईवे के बनने से ट्रैफिक को कंट्रोल करने में आसानी होगी। जिसमें करीब 1 घंटे का समय बचेगा।
मध्यप्रदेश और यूपी के बीच एक बार फिर से रोड़ कनेक्टिविटी मजबूत होने जा रही है। क्योंकि ग्वालियर से इटावा के बीच नए हाईवे का निर्माण किया जाना है।