धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पात्र किसानों से एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही धान खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। तो कभी व्यवस्था और तैयारी को लेकर बातें की गईं, लेकिन ये सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं। वर्तमान में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। किसानों को धैर्य रखने की जरूरत है, उनका धान निश्चित रूप से खरीदा जाएगा।
कलेक्टरों द्वारा औचक निरीक्षण
धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि विभिन्न जिलों में कलेक्टरों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। अनियमितता पाए जाने पर कई राइस मिलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुंगेली और धमतरी जिले के राइस मिलों में निरीक्षण के दौरान गड़बड़ियां सामने आई हैं।
G RAM G पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
VB G RAM G को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत निचले स्तर तक जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक पहल है। इसे लेकर प्रदेश के सभी जिलों में बीजेपी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Comments (0)