MP CONGRESS - मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष ने विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि, 'जबलपुर में होना चाहिए हाथ पांव तोड़ो यात्रा'। अब इस बयान पर मध्य प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया।
MP CONGRESS नेता के विवादित बयान
आपको बता दें कि, कांग्रेस के एक कार्यक्रम में जबलपुर के ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने 'हाथ पांव तोड़ो यात्रा' का नारा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जबलपुर में होना चाहिए हाथ पांव तोड़ो यात्रा। भारत जोड़ो यात्रा हो गई, हाथ जोड़ो यात्रा हो गई और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी हो गई, अब पूरे जबलपुर में हाथ पांव तोड़ो यात्रा होना चाहिए। नीलेश जैन के विवादित बोल सामने आने के बाद इस मामले में उन पर शहपुरा पुलिस थाना में धारा 155, 504 IPC के तहत FIR दर्ज की गई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता डॉ. नीलेश जैन के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता के विवादित बोल पर बीजेपी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नाराज हैं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहपुरा थाने को घेर किया है।
30 जनवरी को समाप्त होगी भारत जोड़ो यात्रा
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो अब जम्मू-कश्मीर में पहुंच चुकी है। यह यात्रा 30 जनवरी को समाप्त होगी। 30 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे और शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें - Char Dham Yatra: सीएम धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर कहा, हमनें तैयारियां शुरु कर दी, यात्रा में 100 दिन शेष
Comments (0)