इंदौर, शहर में हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना इंदौर से 50 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक जाम गेट के पास की है। महिला मित्रों के साथ नाइट ड्राइव पर निकले 2 ट्रेनी अफसरों को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। पहले खबर आई कि हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। हालांकि बाद में युवती ने इससे इनकार कर दिया।
इंदौर के पास जाम गेट पर आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों और उनकी महिला मित्रों पर हमले की खबर सामने आई। हमलावरों ने उन्हें लूट लिया और एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप भी लगा। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच जारी है।