रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच एक बार फिर राजधानी रायपुर लौटने जा रहा है। करीब 10 साल के लंबे इंतज़ार के बाद IPL 2026 के तहत रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इन मुकाबलों में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी मैदान में नजर आएगी।
मुख्यमंत्री से RCB के CEO की मुलाकात, लगी मुहर
IPL 2026 को लेकर RCB के CEO ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि IPL के दौरान RCB रायपुर में मुकाबला खेलेगी। मुख्यमंत्री से हुई इस अहम बैठक ने छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी की उम्मीदों को पुख्ता कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने IPL 2026 को लेकर बताया कि रायपुर में आईपीएल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य में खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।
RCB और विराट कोहली को देखने को बेताब फैंस
RCB के रायपुर आने की खबर से प्रदेशभर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास तौर पर विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को लाइव मैदान पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी RCB और IPL 2026 को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान का मंच
IPL 2026 के मुकाबलों के जरिए छत्तीसगढ़ और रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर चमकने को तैयार है। इससे न सिर्फ राज्य में खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होने की उम्मीद है। RCB के मुकाबलों को लेकर फैंस की धड़कनें अभी से तेज़ हो चुकी हैं और रायपुर एक बार फिर IPL के रंग में रंगने को तैयार है।
Comments (0)