भोजशाला मामले में सोमवार को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। भोजशाला परिसर में 98 दिन चले सर्वे के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बंद लिफाफे में अपनी सर्वे रिपोर्ट 15 जुलाई को हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी।
कोर्ट सोमवार को इन लिफाफों को खोलेगी। इसके बाद ही अधिकृत रूप से पता चलेगा कि रिपोर्ट में क्या है। हालांकि मामले से जुड़े पक्षकार दावा कर रहे हैं कि सर्वे में एएसआई को इस बात के पक्के साक्ष्य मिले हैं कि भोजशाला मंदिर ही है।
भोजशाला मामले में सोमवार को मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। भोजशाला परिसर में 98 दिन चले सर्वे के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बंद लिफाफे में अपनी सर्वे रिपोर्ट 15 जुलाई को हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी।