छत्तीसगढ़ में जिला और प्रदेश के अधिकांश मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के सामने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की चुनौती आ खड़ी हुई है। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है।
17 जनवरी को होगी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
खबर है कि पार्टी के बड़े नेताओं के बीच इस पर गहन विचार-विमर्श हुआ है और सभी ने इस निर्णय पर सहमति जताई है। अब केवल औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करना बाकी हैं
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी को की जाएगी। इसके लिए 16 जनवरी को शाम 5 बजे से 7 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी, खूबचंद पारख ने दी।
प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में ये नेता रहेंगे मौजूद
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी राजधानी में चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहेंगे।
Comments (0)