गाय को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत जारी है। इसी बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गौरक्षकों को वसूलीबाज बताया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मामले को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद राज्य की राजनीति और ज्यादा गर्माहट बढ़ने वाली हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गौरक्षकों को वसूलीबाज बताया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कहा कि, यह मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का मुद्दा बन चुका है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा - गौ रक्षा व गौ सेवा केवल चंदा उगाने व मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का मुद्दा बन चुका है। यह देश प्रेम सद्भाव सत्य अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही विकास करेगा नफरत से नहीं। बता दें कि इसके पहले भी दिग्विजय सिंह गाय, गौमांस, गौरक्षकों और भगवा को लेकर हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साध चुके है। उसके निशाने पर हमेशा हिंदूवादी संगठन और आरएसएस के पदाधिकारी रहते है।
Comments (0)