मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में मुख्यमंत्री आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया और कंबल वितरित किए। जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल,भोपाल स्थित शयनागार पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रोगियों और उनके परिजन से भेंट की। डॉ यादव ने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रात्रि जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में मुख्यमंत्री आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया और कंबल वितरित किए।
Comments (0)