मध्य प्रदेश में आज मानसून की विदाई हो रही है। पांच साल बाद समय से पहले मानसून मध्य प्रदेश से विदा हो रहा है। इससे पहले 2018 में 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून मध्य प्रदेश से विदा हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है। जबकि शेष बचे 9 जिलों से आज मानसून की रवानगी हो जाएगी।
कुछ दिनों में सर्दी दिखाएगी अपना असर
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर सहित प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है। जबकि जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 9 जिलों से भी आज मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के साथ ही अब तापमान में भी गिरावट दर्ज होना शुरु हो जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि, 15 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी। 15 अक्टूबर के बाद से सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी।रात के तापमान में आई गिरावट
वहीं रात में हवाओं के चलते ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में कुछ नमी आ सकती है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं मध्य प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जबकि, प्रदेश में तीखी धूप ने शनिवार को लोगों को परेशान किया। वहीं ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान से 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।Read More: एमपी कांग्रेस के 103 प्रत्याशियों के नाम तय, Kamalnath के नाम पर भी हुआ बड़ा फैसला
Comments (0)