सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, आज का दिन वास्तव में ऐतिहासिक पल होगा। हमें पहले से ही जानकारी थी, हरदौल में अच्छे साफ सुथरे लोग होते हैं। लेकिन उसका नेतृत्व उसे महत्व कितना दे रहा है यह महत्वपूर्ण होता है और कांग्रेस ऐसे साफ सुथरे नेता को नजर अंदाज करता है। राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन ऐसे नेताओं को नजर अंदाज कर रहे हैं।
राहुल गांधी दो तीन यात्राएं ओर निकालें
राहुल गांधी आगे आगे जा रहे हैं और कांग्रेस पीछे-पीछे साफ हो रही है। राहुल गांधी दो तीन यात्राएं ओर निकालें। राहुल गांधी महात्मा गांधी की बात का कर रहे सम्मान। महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर दो। उसी को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी कर रहे हैं काम। सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस में आए सभी नेताओं का किया सम्मान, सभी को दी बधाई। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
बता दें कि, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने छोड़ा कांग्रेस का साथ। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सुरेश पचौरी को दिलाई भाजपा की सदस्यता।
1972 में की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के टूटने का सिलिसिला जारी। बता दें कि पचौरी गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे है। राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा में वे नजर नहीं आए थे। यात्रा में शामिल नहीं होने के बाद से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। 1972 में सुरेश पचौरी ने युवा कार्यकर्ता के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की। 1981 में उन्हें मप्र युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया, इस पद पर वे 1983 तक रहे। राजनीति में धीरे-धीरे ऊपर जा रहे पचौरी को 1984 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, इस पद पर वे एक साल रहे। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी 1984 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और फिर 1990, 1996 और 2002 में भी राज्यसभा गए।
Comments (0)