CG NEWS : छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बड़े और दिग्गज नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। प्रधानमंत्री से लेकर कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहें हैं और चुनावी सभा को संबोधित कर रहें हैं। इसी बीच खबर आई है कि, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। बता दें, प्रियंका गांधी कल 6 अक्टूबर को प्रदेश आएंगी। बता दें कि, प्रियंका गांधी कल शुक्रवार 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं। वो यहां कांकेर जिले में पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका के दौरे की पूरी तैयारियां की जा चुकी है। प्रियंका कांकेर में एक सभा को संबोधित करेंगी, जहां लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Comments (0)