मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता एनजीओ और भजन मंडली के साथ घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगी। वे महिलाओं से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए समर्थन मांगेंगी। महिला संपर्क अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा की बूथवार जिम्मेदारी तय की गई है। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि मोर्चा ने प्रदेश में एक लाख लाभार्थियों से संपर्क कर कमल सेल्फी के साथ मोदी एप पर अपलोड किया गया है। अब एनजीओ और स्वसहायता समूहों की शक्ति केंद्र की बैठकें की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा की पांच बैठकें की जाएंगी।
मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता एनजीओ और भजन मंडली के साथ घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगी। वे महिलाओं से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए समर्थन मांगेंगी।
Comments (0)