CG NEWS : रायपुर। राजधानी में निको कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आलोक सिंह ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। धनेली निको जायसवाल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आलोक सिंह ने खुद कों मारी गोली, हुई मौत, दो दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा दिया था। भनपुरी के रामेश्वर नगर मकान में की खुदकुशी पुलिस ने मृतक का सर्विस रिवाल्वर किया जब्त जानकारी के अनुसार, अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है स्पॉट में ही आलोक की मौत हो गई बीते दो दिन पहले कंपनी से इस्तीफा दिया था खमतराई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के मुताबिक, आलोक सिंह अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि, पिछले कुछ दिनों से आलोक सिंह का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण परेशान चल रहा था। आलोक मूलतः बिहार का रहने वाला है रायपुर में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही।
Read More: CM मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज Youtubers और Social Media Influencers से मुलाकात करेंगे
Comments (0)