प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे की ओर छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने के लिए सात स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही है।
वहीं, नियमित ट्रेनों के पूरी तरह से पैक होने से स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग बढ़ने लगी है। रायपुर से रोज सैकड़ों यात्री महाकुंभ जाने के लिए टिकट बुक करा रहे है। बीते 15 दिनों के भीतर रायपुर-बिलासपुर से आठ हजार से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं।
रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से होकर स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए दौड़ने लगी हैं। आठ जनवरी को रायपुर से सैकड़ों श्रद्वालुओं को लेकर दूसरी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिस तरह से ट्रेनों में बुकिंग बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में रेलवे को अतिरिक्त कोच भी ट्रेनों में जोड़ने पड़ सकते हैं।
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे की ओर छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने के लिए सात स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही है।