मध्य प्रदेश में 31 और 1 जनवरी की रात को पब और बार मालिकों को उनके प्रतिष्ठानों को 12 बजे बंद करने और 12.15 बजे तक पार्किंग स्थल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद पब में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ये निर्देश डीसीपी (जोन-2) अभिषेक आनंद द्वारा पब, बार मालिकों, प्रबंधकों और उनके सुरक्षा अधिकारियों के लिए जारी किए गया है। पब मालिकों और उनके सुरक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया कि पार्टी के दौरान साउंड सिस्टम नियमों के अनुसार चले।
मध्य प्रदेश में 31 और 1 जनवरी की रात को पब और बार मालिकों को उनके प्रतिष्ठानों को 12 बजे बंद करने और 12.15 बजे तक पार्किंग स्थल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।