वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रियंका जी कई बार आई है। झूठी गारंटी देने का काम कांग्रेस ने किया था। प्रियंका गांधी को जबाब देना चाहिए कि उनके भाई ने झूठ बोलने का काम क्यो किया था।
कांग्रेस के अंदर विजन नाम की चीज नही बची है
सीधी भर्ती में महिलाओ को 35 फीसदी आरक्षण पर वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस के अंदर विजन नाम की चीज नही बची है। G-20 का नेतृत्व करके पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया। कंधे से कंधा मिलाकर महिला चलेगी। महिला आरक्षण मोदी जी का विजन है जिसे सीएम शिवराज सिंह ने आगे बढ़ाया है।अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा किया
वीडी शर्मा ने कहा, पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा किया है। केन बेतवा का सपना पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देखा था। 44 हज़ार 605 करोड़ का प्रावधान इस परियोजना में किया। इस प्रोजेक्ट के लिए बुंदेलखंड की जनता की ओर से धन्यवाद करता हूं। नॉन मानसून सीजन में सिंचाई अब आराम से होगी। आज सड़क बिजली और पानी बुंदेलखंड में है, बीजेपी के प्रयास है।Read More: मैं जीत के बाद सिर्फ विधायक तो रहूंगा नहीं कुछ ना कुछ तो बनूंगा ही - कैलाश विजयवर्गीय
लगभग 12-13 ज़िले दतिया -दमोह तक लाभ होगा। कांग्रेस की सरकारी जब रही तब कई परेशानी आई। कांग्रेस ने हमेशा इस परियोजना में रोड़े अटकाने का काम किया। इसलिए हम कहते ही एमपी के मन में मोदी है।Read More: इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट !
Comments (0)