मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) की लेटलतीफी के चलते दो दर्जन से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं की अंतिम प्रक्रिया अब तक नहीं हुई है। अधिकांश परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवार साक्षात्कार की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम आए भी महीनों बीत चुके हैं।
कई बार इस संबंध में उम्मीदवार आयोग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। बढ़ते दबाव के चलते अब आयोग साक्षात्कार करवाने जा रहा है। 31 भर्ती परीक्षाओं में होने वाले साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभी तारीख तय होना है।
2025 में राज्यसेवा परीक्षा 2023 के साक्षात्कार
दिसंबर 2024 में राज्यसेवा परीक्षा 2022, मार्च-अप्रैल 2025 में राज्यसेवा परीक्षा 2023 के साक्षात्कार करवाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य वनसेवा, व्याख्याता, बीमा चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य भी शामिल हैं। ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने कहा कि सितंबर 2024 से लेकर अप्रैल 2025 के बीच 31 परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे।
आयोग ने यह रखा कार्यक्रम
व्याख्याता क्रिया शरीर : 11 सितंबर
व्याख्याता रचना शरीर : 12 सितंबर
बीमा चिकित्सा पदाधिकारी / सहायक शल्य चिकित्सक : 19 से 24 सितंबर
व्याख्याता शालाक्य तंत्र : 25 सितंबर
व्याख्याता द्रव्यगुण : 27 सितंबर
व्याख्याता इलाज बिट तदबीर : 27 सितंबर
व्याख्याता रोग निदान : अक्टूबर 2024
व्याख्याता संहिता सिद्धांत : अक्टूबर 2024
व्याख्याता रस शास्त्र : अक्टूबर 2024
व्याख्याता कायचिकित्सा : अक्टूबर 2024
व्याख्याता पंचकर्म : अक्टूबर 2024
तकनीकी पद-2023
प्राचार्य प्रथम श्रेणी, उप संचालक, प्राचार्य द्वितीय श्रेणी, सहायक संचालक (तकनीकी) : अक्टूबर-नवंबर 2024
सहायक संचालक ग्रामोद्योग (हथकरथा) : अक्टूबर 2024
शल्य क्रिया विशेषज्ञ : नवंबर से दिसंबर 2024
शिशु रोग विशेषज्ञ : नवंबर से दिसंबर 2024
स्त्री रोग विशेषज्ञ : नवंबर से दिसंबर 2024
रेडियोलाजी विशेषज्ञ : नवंबर से दिसंबर 2024
मेडिकल विशेषज्ञ : नवंबर से दिसंबर 2024
निश्चेतना विशेषज्ञ : नवंबर से दिसंबर 2024
राज्य वनसेवा
राज्य वनसेवा परीक्षा-2023 : नवंबर-दिसंबर 2024
राज्य सेवा परीक्षा-2022 : दिसंबर 2024-जनवरी 2024
वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी / जीवविज्ञान/रसायन : दिसंबर 2024
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 : दिसंबर 2024 से जनवरी 2025
राज्यसेवा परीक्षा 2023
राज्य वनसेवा परीक्षा-2024 : जनवरी 2025
खनिज अधिकारी : जनवरी से फरवरी 2025
सहायक भौमिकीविद : जनवरी से फरवरी 2025
सहायक संचालक ग्रामोद्योग (तकनीकी) : फरवरी 2025
ग्रंथपाल-2022 : मार्च 2025 क्रीड़ा अधिकारी-2022 : मार्च 2025
चिकित्सा अधिकारी-2024 : मार्च-अप्रैल 2025
राज्यसेवा परीक्षा-2023 : मार्च-अप्रैल 2025
Comments (0)