मध्य प्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव और फिर बाद में लोकसभा चुनाव की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी रहेगा। अब प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हार चुकी कांग्रेस में जिला कांग्रेस यूनिट के चेहरे बदलने की प्लानिंग कर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इसको लेकर खाका तैयार कर दिल्ली में हाईकमान को सौंपा है। सूत्रों की मुताबिक, कांग्रेस में जिला अध्यक्ष को लेकर सीनियरटी और उम्र की सीमा की बाध्यता नहीं रखी जाएगी। जिलाध्यक्ष के लिए सिर्फ मजबूत व्यक्ति को ही प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष अब मजबूत बनाये जाएंगे।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के जिला अध्यक्ष की वर्किंग का ऑडिट भी किया है। लगभग सभी जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाये जायेंगे।
मध्य प्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव और फिर बाद में लोकसभा चुनाव की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी रहेगा। अब प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हार चुकी कांग्रेस में जिला कांग्रेस यूनिट के चेहरे बदलने की प्लानिंग कर रही है।
Comments (0)