मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। आज 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर 64 हजार 523 मतदाता केंद्रों पर बीएलओ सूची पढ़कर सुनाएंगे। जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी होगी। अंतिम प्रकाशन की सर्टिफाइड कॉपी और एक कॉपी सीडी में भी उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। 6 अक्टूबर के बाद कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है।
सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किए
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किया है। मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर आचार संहिता लगने के बाद करने वाले कामों को लेकर निर्देश दिए है। मतदाता सूची को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक करना होगा। आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही किसी भी सरकारी संपत्ति पर दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग को हटाने की कार्रवाई 24 घंटे, सार्वजनिक स्थल के लिए 48 घंटे और निजी संपत्ति पर ऐसी ही कार्रवाई 72 घंटे के भीतर करना जरूरी होगा।Read More: आचार संहिता लगने से पहले एमपी कैबिनेट की बैठक में होंगे अहम फैसले
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस्तेमाल हो रही सभी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को आचार संहिता लागू होते ही स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा। वोटर आईडी कार्ड वितरण कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करना होगा। जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन करना होगा। कानून व्यवस्था और सुरक्षा की हर दिन आयोग को जानकारी देना होगा।