जबलपुर के बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में चुनाव का शंखनाद करने के लिए प्रियंका गांधी 21 जुलाई को मेला ग्राउंड में सभा लेंगी। मेला ग्राउंड में प्रियंका गांधी की सभा की अनुमति जिला प्रशासन से मिलने के बाद कांग्रेस ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं। कांग्रेस का दावा है कि एक लाख से अधिक लोगों को बैठने की व्यवस्था के लिए वाटर प्रूफ डोम बनने का कार्य 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। अंचल की 34 विधानसभा क्षेत्रों से पांच-पांच हजार नागरिकों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। टिकट के दावेदार और क्षेत्र के प्रमुख नेता बसों से लोगों को लाने के लिए शहर जिला कांग्रेस के पास बसों के नंबरों सहित संख्या बता रहे हैं।

Comments (0)