IAS officers transferred: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई हैं। कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस से पहले सरकार ने बड़ा फेरबदल (Administrative Surgery) किया है। एमपी में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक आदेश में बड़ी संख्या में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले (MP IAS Transfer List) किए गए हैं। ग्वालियर, (Gwalior) उज्जैन, (Ujjain) शिवपुरी (Shivpuri) सहित कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं, जबकि 11 IAS अफसरों के ट्रासंफर कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 IAS अफसरों का तबादला करते हुए कई जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की जगह खरगोन में कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम रहेंगे। ग्वालियर (Gwalior) में नए कलेक्टर शिवपुरी जिले से अक्षय कुमार सिंह को लाया गया है।
7 जिलों के कलेक्टर बदल गए
रविवार देर रात हुए तबादलों को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 (assembly elections 2023) से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि इसमें 7 जिलों के कलेक्टर (Collector) बदल गए हैं। इसमें ग्वालियर, शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, अनूपपुर, सिवनी जिला शामिल हैं। उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह के स्थान पर खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मौका दिया गया है। बड़वानी के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ को अनूपपुर कलेक्टर बनाया गया है। सागर जिला पंचायत के सीईओ क्षितिज सिंघल को सिवनी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
लिस्ट देखें-
- कुमार सेलवेंद्रन को विमानन विभाग से संचालक कृषि कल्याण विभाग भेजा गया
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, ग्वालियर कलेक्टर को सीएम अपर सचिव बनाया गया और पर्यटक विभाग का जिम्मा भी मिला
- उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को MPRDC का प्रबंध संचालक बनाया गया
- शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया गया
- रविंद कुमार शिवपुरी के कलेक्टर बनाये गए
- बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा खरगोन कलेक्टर बनाये गए
- सिवनी कलेक्टर फटिंग राहुल हरिदास को बड़वानी की कमान सौपी गई
- खरगौन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन कलेक्टर बनाये गए
- अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना को वापस मंत्रालय भेजा
- जबलपुर नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ को अनूपपुर कलेक्टर बनाया गया
- सागर जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल को सिवनी कलेक्टर बनाया गया।
ये भी पढ़े- Navneet Rana का बयान – धर्म के खिलाफ बोलने वालों के आगे कफन बांधकर खड़ी हो जाऊंगी
Comments (0)