CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा की 11 सीटें वोटिंग जारी हैं। आज हो रही मतगणना के दौरान इन सभी 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। तो वही छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग की पांच सीटों पर गिनती सुबह 8 बजे से हो रही है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्योदय दौर चलेगा। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, और प्रारंभिक रूझान के मुताबिक भाजपा नौ सीटों पर बढ़त बनाई है। दो सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। रूझानों में भाजपा BJP के बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, महेश कश्यप सहित 9 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के वीरेश ठाकुर, और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बढ़त बनाए हुए हैं।
Comments (0)