CG NEWS : जगदलपुर, छत्तीसगढ़। आज मैं यहाँ आपको कहने आया हूँ एक बार कमल की सरकार बना दो पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सल से मुक्त प्रदेश बना देंगे। अगर कही कोई मुठभेड़ होती जिसमें नक्सली मरता है तो वहां भी आदिवासी मरता है, पुलिस के जवान मरते है तब भी आदिवासी होते है और आम नागरिक मरता है तो भी वह आदिवासी होता है। हमें उन्हें बचाना चाहिए। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा परिवर्तन महासभा को सम्बोधित करते हुए कही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने महा सभा को समबोधित करते हुए कहा कि, इस बार देश भर में एक दीवाली मानेगी मगर छत्त्तीसगढ़ में तीन दिवाली मानेगी। पहली तो दिवाली त्यौहार की, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को जब कमल की सरकार बनेगी और तीसरी जब जनवरी में भगवान राम के मंदिर का लोकार्पण होगा तब राम के ननिहाल फिर से दिवाली मनेगी।
छत्तीसगढ़