विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वचन पत्र तैयार कर लिया है। इसे नवरात्र में घोषित किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों को साधने के जतन किए गए हैं। पहली बार महिलाओं के लिए अलग से प्रियदर्शिनी नाम से वचन पत्र बनाया गया है। जाति आधारित गणना, अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण, युवा प्रोत्साहन योजना, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली, अनुसूचित जाति-जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए स्वरोजगार योजना लागू करने का वचन पार्टी देगी। साथ ही भाजपा सरकार में अनियमितताओं के जो प्रकरण सामने आए हैं, उनकी जांच करने का वादा भी जनता से किया जाएगा।

Comments (0)