CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में बहुमत हासिल कर लिया है। प्रदेश में सरकार बदलते ही अब रायपुर की राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यहाँ महापौर को हटाने की मांग उठने लगी है। बता दें कि, महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम कार्यालय में बैठक बुलाई है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर के चारों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। रायपुर के सभी 70 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को लीड मिली है। हम चाहते हैं कि महापौर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दे। जिस प्रकार सत्ता हाथ से जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा वैसे ही हम चाह रहे हैं कि महापौर भी अपना इस्तीफा दे दे।
Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, 52 सीटों पर भाजपा चल रही आगे.....
मीनल चौबे ने आगे कहा कि, उनके साथ बहुमत नहीं है। रायपुर शहर के 70 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को यहां बहुमत मिला है। इसलिए किस हक और अधिकार के साथ महापौर ढेबर महापौर की कुर्सी में बैठे हैं। इसे बेशर्मी तो नहीं कह सकते लेकिन यह एक तरीके से धीटहाई है। उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. इसी मांग को लेकर हम लोग बैठे हैं। महापौर ढेबर के कार्यकाल में रायपुर शहर का जो हाल है वह बद से बदतर हो गया है यहां गड्ढों का भरमार है, अवैध कब्जों का भरमार है। लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है।Read More: CG NEWS : अब क्या छत्तीसगढ़ में भी अवैध निर्माण - अतिक्रमणों पर चलेगा बुलडोजर ?.....
Comments (0)