आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कई दिनों से गृह मंत्री अमित शाह को घेरने की कोशिश कर रही है, जिसके चलते 27 जनवरी को महू में जय बापू, जय भूमि और जय संविधान सभा होने जा रही है। उसमें राहुल गांधी की मौजूदगी को देखते हुए कांग्रेस संगठन अलर्ट मोड पर है। सभा से पहले दिग्विजय सिंह सहित कई दिग्गज इंदौर में डेरा डालने वाले हैं। भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
27 जनवरी को महू में जय बापू, जय भूमि और जय संविधान सभा होने जा रही है। उसमें राहुल गांधी की मौजूदगी को देखते हुए कांग्रेस संगठन अलर्ट मोड पर है।