मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में आज से एडमिशन होंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सभी सरकारी-प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 15 मई से 4 जुलाई तक चलेगी। यह प्रक्रिया 3 चरणों में होगी। इसमें दो केंद्रीकृत और एक कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण शामिल हैं। विभाग ने एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
रजिस्ट्रेशन 30 मई तक होंगे
पहले चरण के तहत रजिस्ट्रेशन 30 मई तक होंगे। सीट अलॉटमेंट 5 जून को किया जाएगा। छात्र ई-प्रवेश मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे। इस बार एक वर्षीय पीजी में भी प्रवेश मिलेगा। बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह एप व पोर्टल लॉन्च किया। वहीं सभी कोर्स का एडमिशन एक ही पोर्टल epravesh.highereducation.mp.gov.in से होगा। पंजीयन शुल्क 100 रु. कर दिया गया है।
Comments (0)