मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) ने दस्तक दे दी है। यहां एक के बाद एक करीब 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले एक मरीज को सागर ताल के पास सरकारी मल्टी में रहने वाली 15 वर्ष की लड़की को जेई की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब सागरताल टंकी वाले हनुमान मंदिर के पास से दो और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। एक के बाद एक लगातार तीन मरीज मिलने से स्वस्थ्य महकमे से लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।
2 मरीजों की पुष्टि
दरअसल, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) पहला मामला सागर ताल के पास सरकारी मल्टी से आया था। जहां लड़को को तेज बुखार, सिर दर्द और उल्टी की समस्या से पीड़ित होने पर न्यू जेएएच में भर्ती कराया गया था। इस दौरान जांच में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई। वहीं, बीते दिनों जांच के लिए 11 सैंपल गजराराजा मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलाजी लैब भेजे गए थे। इसमें 2 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में 30 वर्षीय रेखा शर्मा व 56 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
14 वर्षीय किशोरी के जापानी इंसेफेलाइटिस संक्रमित मिलने के बाद उसके परिजनों समते लोगों की जांच कराई गई थी। इसमें दो नए पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित तीन मरीज मिले चुके हैं।
Comments (0)