मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 400 लिपिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से की जाएगी। पुलिस विभाग में लिपिकीय संवर्ग में कई वर्षों से भर्ती नहीं हुई थी, जिसके कारण जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को यह कार्य सौंपा गया था। अब, भर्ती पूरी होने के बाद, इन पुलिसकर्मियों को उनके जिलों में वापस भेज दिया जाएगा, जिससे पुलिस बल की कमी को पूरा किया जा सके।
चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
इसके अलावा, नियुक्ति के बाद चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से कर सकें। बता दें कि पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में 2018 के बाद कोई भर्ती नहीं की गई है। पूरे 7 साल बाद पुलिस विभाग के मुख्यालय के लिए लिपिकों की भर्ती की जाएगी।
Comments (0)