RSS की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं। इन सौ सालों में शायद ही ऐसा कोई साल रहा हो जब संघ और उसकी विचारधारा सुर्खियों में नहीं रही हो। साल 2014 में केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह दावा किया जाने लगा कि पहले की अपेक्षा संघ का राजनीतिक प्रभाव कई गुना अधिक बढ़ गया। ऐसा भी कहा जा सकता है कि संघ मौजूदा दौर में अपनी सबसे मजबूत स्थिति में है। संघ की कहानी नागपुर से शुरू होती है लेकिन उसका प्रभाव पूरे देश में है।
MP कैसे बना संघ की प्रयोगशाला?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक हिन्दू राष्ट्रवादी आर्गेनाइजेशन के तौर पर जाना जाता है। इसकी स्थापना 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। उसके बाद से संघ लगातार अपना विस्तार कर रहा है। मध्य प्रदेश में संघ की पकड़ सबसे ज्यादा मजबूत है। मध्य प्रदेश का सिवनी जिला नागपुर से सटा हुआ है। नागपुर से निकटता के कारण मध्य प्रदेश में संघ ने अपनी पैठ आजादी के पहले से ही बनानी शुरू कर दी थी।
Comments (0)