असम के गुवाहाटी में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में पूर्वोत्तर राज्यों के साथ भूटान के निवेशक भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहा निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। सेशन को रॉयल भूटानीज कौंसुलेट के कांसुल जनरल जिग्मे थिनले नामग्याल भी संबोधित करेंगे। यहां नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल, चाय, सीमेंट, पेट्रोकेमिकल्स औरखाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में निवेश पर फोकस रहेगा। सीएम सभी निवेशकों को राज्य में निवेश के प्रमुख सेक्टर और उद्योग-अनुकूल नीतियों की जानकारी देंगे।
फार्मा-टी रिसर्च सेंटर और सीमेंट उद्योगों पर फोकस
गुवाहाटी के इंटरैक्टिव सेशन में भूटान के साथ डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, जोरहाट, शिवसागर और नामरूप के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शिलांग, अगरतला, आइजोल, इंफाल और कोहिमा/दीमापुर जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों के उद्योगपति भी इस संवाद में आमंत्रित हैं। यहां सरकार असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में फैले फार्मा हब, सीमेंट यूनिट्स, टी-रिसर्च और प्लांटेशन, लॉजिस्टिक और पेट्रोकेमिकल्स जैसी सुविधाओं के साथ मध्यप्रदेश निवेशकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करना है।
Comments (0)