CG NEWS : छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा के बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू किया गया है, वहीं आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभा में विवादित शब्दों का प्रयोग करने पर नोटिस जारी किया है। बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह मुश्किलों में घिरती दिख रही है। चुनावी सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेणुका सिंह को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। पिछले दिनों चुनावी सभा के दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस के खिलाफ भड़काने और हाथ काटकर दूसरे हाथ देने वाले बयान को लेकर आयोग की तरफ से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
CG